×

Desi Unplugged's video: pulwama Abhinandan Crpf Javans DeshBhakti

@रो पड़ोगे पुलवामा का ये दर्दभरा गीत सुनकर 🇮🇳😭 | pulwama | Abhinandan | Crpf Javans | DeshBhakti
'आई लव यू। मिस यू विभूति। फिर मिलेंगे, ऐसी दुनिया में जहां आतंक का साया न हो।' अनंत की यात्रा पर जा रहे शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी निकिता ताबूत में पति के चेहरे को एकटक निहारते हुए यही बुदबुदा रही थी। निकिता ने न केवल खुद को दिलासा देने की कोशिश की, बल्कि देश के लिए बलिदान पति से फिर मिलने का वादा करके वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। दस महीने पहले निकिता मेजर विभूति की दुल्हन बनकर आई थीं। घर की दीवारों पर उनके हल्दी के हाथों के निशान लगाए गए थे। इनका रंग अभी फीका नहीं पड़ा है। आज उसी घर के आंगन से मेजर विभूति तिरंगे में लिपटकर अंतिम यात्रा पर जा रहे थे। निकिता बताती हैं कि चार साल पहले कॉमन दोस्तों के बीच मुलाकात हुई थी हमारी। एक-दूसरे को पसंद करने लगे और शादी हो गई। कल ही तो शादी को दस महीने हुए थे। घर के अंदर महिलाओं के बीच बैठी निकिता, लगातार विभूति की बातें कर रही थीं। बोलते-बोलते गला सूखने पर घरवालों ने अंगूर दिए तो मना कर दिया। आग्रह करने पर एक अंगूर उठाया और बोलीं, अंगूर विभूति के फेवरेट थे। _अंधों को दर्पण क्या देना_ _बहरों को भजन सुनाना क्या_ _जो रक्त पान करते उनको_ _गंगा का नीर पिलाना क्या.._ _हमने जिनको दो आँखे दी_ _वो हमको आँख दिखा बैठे_ _हम शांति यज्ञ में लगे रहे_ _वो श्वेत कबूतर खा बैठे.._ _वो छल पे छल करता आया_ _हम अड़े रहे विश्वासों पर_ _कितने समझौते थोप दिए_ _हमने बेटों की लाशों पर.._ _अब लाशें भी यह बोल उठी_ _मत अंतर्मन पर घात करो_ _दुश्मन जो भाषा समझ सके_ _अब उस भाषा में बात करो.._ _वो झाड़ी है, हम बरगद हैं_ _वो है बबूल हम चन्दन हैं_ _वो है जमात गीदड़ वाली_ _हम सिंहों का अभिनन्दन हैं.._ _ऐ पाक तुम्हारी धमकी से_ _यह धरा नहीं डरने वाली_ _यह अमर सनातन माटी है_ _ये कभी नहीं मरने वाली.._ _तुम भूल गए सन् अड़तालिस_ _पैदा होते ही अकड़े थे_ _हम उन कबायली बकरों की_ _गर्दन हाथों से पकड़े थे.._ _तुम भूल गए सन् पैंसठ को_ _तुमने पंगा कर डाला था_ _छोटे से लाल बहादुर ने_ _तुमको नंगा कर डाला था.._ _तुम भूले सन् इकहत्तर को_ _जब तुम ढाका पर ऐंठे थे_ _नब्बे हजार पाकिस्तानी_ _घुटनों के बल पर बैठे थे.._ _तुम भूल गए करगिल का रण_ _हिमगिरि पर लिखी कहानी थी_ _इस्लामाबादी गुंडों को_ _जब याद दिलाई नानी थी.._ _तुम सारी दुर्गति भूल गए_ _फिर से बवाल कर बैठे हो_ _है उत्तर खुद के पास नहीं_ _हमसे सवाल कर बैठे हो.._ _बिगड़ैल किसी बच्चे जैसे_ _आलाप तुम्हारे लगते हैं_ _तुम भूल गए हो रिश्ते में_ _हम बाप तुम्हारे लगते हैं.._ _बेटा पिटने का आदी है_ _बेटा पक्का जेहादी है_ _शायद बेटे की किस्मत में_ _बर्बादी ही बर्बादी है.._ _तेरी बर्बादी में खुद को_ _बर्बाद नहीं होने देंगे_ _हम भारत माँ के सीने पर_ _जेहाद नहीं होने देंगे.._ _तू रख हथियार उधारी के_ _हम अपने दम से लड़ लेंगे_ _गर एटम बम से लड़ना हो_ _तो एटम बम से लड़ लेंगे.._ _जब तक तू बटन दबायेगा_ _हम पृथ्वी नाग चला देंगे_ _तू जब तक दिल्ली ढूंढेगा_ _हम पूरा पाक जला देंगे.._ _यह कथन सारा आवाम कहे_ _गर फिर से आँख दिखाओगे_ _तुम सवा अरब के भारत की_ _मुट्ठी से मसले जाओगे.._ पुलवामा शहीद जवानों को शत शत नमन। 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

1.8K

214
Desi Unplugged
Subscribers
2.2M
Total Post
45
Total Views
250.3M
Avg. Views
2.2M
View Profile
This video was published on 2019-02-21 13:20:05 GMT by @Desi-Unplugged on Youtube. Desi Unplugged has total 2.2M subscribers on Youtube and has a total of 45 video.This video has received 1.8K Likes which are lower than the average likes that Desi Unplugged gets . @Desi-Unplugged receives an average views of 2.2M per video on Youtube.This video has received 214 comments which are lower than the average comments that Desi Unplugged gets . Overall the views for this video was lower than the average for the profile.Desi Unplugged #VibhutiDhoundiyal #pulwama #indianarmy #pulwamaattack #indianarmysong #deshbhakti #ayemeredost #VibhutiDhoundiyalwife #Vibhuti #dehradun #haridvar #bharat #crpf #crpfjawans #kashmir has been used frequently in this Post.

Other post by @Desi Unplugged