×

My City My Life's video: RAIGAD DISTRICT ALIBAGH MAHARASHTRA RAIGAD

@रायगढ़ जिला | RAIGAD DISTRICT | ALIBAGH MAHARASHTRA | RAIGAD | अलीबाग (महाराष्ट्र)
रायगढ़ जिला | RAIGAD DISTRICT | ALIBAGH MAHARASHTRA | RAIGAD | अलीबाग (महाराष्ट्र). रायगढ़ जिला, भारत के महाराष्ट्र राज्य के कोंकण डिवीज़न का एक जिला है। जिले को पहले कोलाबा जिला के नाम से जाना जाता था। जिसे 1 जेनुअरी 1981 को चेंज करके रायगढ़ जिला कर दिया गया। जिले का नाम रायगढ़ किले के नाम पर रखा गया है। जो कभी मराठा साम्राज्य की पहली राजधानी हुआ करती थी। जिले का मुख्यालय अलीबाग में स्तिथ है। क्षेत्रफल यह 7,152 किमी 2 के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह मुंबई हार्बर, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी, अरब सागर से अपनी सीमाओं को साँझा करता है। जिले को 8 सब डिविजन यानी अलीबाग, पनवेल, मानगांव, कर्जत, पेन, रोहा, श्रीवर्धन और महाड में बांटा गया है जो आगे चल कर 15 तहसीलों और 1,909 गांवों में बटे हैं। अलीबाग, पनवेल, मुरुद, पेन, उरांव, कर्जत, खालापुर, मानगाँव, रोहा, सुधागढ़, ताला, महाड, मसाला, श्रीवर्धन और पोलादपुर जिले की तहसीलें हैं। जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार रायगढ़ जिले की जनसंख्या 26,34,200 थी। रायगढ़ में हर 1000 पुरुषों पर 975 महिलाओं का लिंगानुपात है। मराठी जिले की पहली प्रमुख भाषा है। अर्थव्यवस्था महाराष्ट्र राज्य में रायगढ़ एक महत्वपूर्ण जिला है। 1960 से, यह राष्ट्रीय आय, पर्यटन, रोजगार, मत्स्य पालन, परिवहन आदि के मामले में महाराष्ट्र के विकास में बड़े पैमाने पर योगदान देता है। जिले में उद्योग के साथ साथ कृषि को भी महत्व दिया जाता है। जिले में बड़े बड़े पैमाने पर कई सारे उद्योग स्थापित हैं। जिले में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है जिसके कारण इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है। जिले में दलहन, मूंगफली, सरसों जैसी फसलों की भी केटी की जाती है। शिक्षा जिले की साक्षरता दर 92.33% है। शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल, याक पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, भारतीय शिक्षा सोसाइटी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स, इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, कोंकण ज्ञानपीठ जिले के कुछ बेहतरीन एजुकेशनल इंस्टीटूट्स हैं। आकर्षण रायगढ़ जिला अपने ऐतिहासिक स्थलों, प्राचीन समुद्र तटों, सुरम्य परिदृश्य और पश्चिमी घाट के विभिन्न वनस्पतियों और जीवों के लिए जाना जाता है। जिले में धार्मिक स्थल जैसे अष्टविनायक मंदिर, एलिफेंटा गुफाएं आदि इसके सांस्कृतिक अतीत को दर्शाती हैं। रायगढ़ जिले में कई सारे किले हैं जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं जैसे की रायगढ़ किला, कोलाबा किला, मुरुद-जंजीरा किला, सुधागढ़ किला। इसके अलावा चावदार झील, अलीबाग बीच, काशिद बीच, मंडावा बीच, माथेरान, वरदविनायक मंदिर, बल्लालेश्वर मंदिर, हरिहरेश्वर मंदिर, कनकेश्वर मंदिर का भी अपना एक विशेष महत्व है। कैसे पहुंचा जाये पनवेल जंक्शन जिले का सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है; यह मुंबई, ठाणे, रोहा, वसई और कर्जत से जुड़ा है। यात्रियों ट्रेनों से लेकर राजधानियों तक सभी ट्रेनें यहाँ रुकती हैं। जिले का निकटतम हवाई अड्डा लोहेगांव हवाई अड्डा, पुणे और मुंबई का छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा है। सड़क के माध्यम से यह देश के प्रमुख सहारों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। ,जिले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें आसानी से मिल जाती हैं।

5

2
My City My Life
Subscribers
91.2K
Total Post
1.5K
Total Views
27.8K
Avg. Views
235.9
View Profile
This video was published on 2021-01-23 23:11:57 GMT by @My-City-My-Life on Youtube. My City My Life has total 91.2K subscribers on Youtube and has a total of 1.5K video.This video has received 5 Likes which are lower than the average likes that My City My Life gets . @My-City-My-Life receives an average views of 235.9 per video on Youtube.This video has received 2 comments which are higher than the average comments that My City My Life gets . Overall the views for this video was lower than the average for the profile.

Other post by @My City My Life