×

Nemish Agrawal's video: THE TAJ MAHAL Agra India Road Trip 2021 Covid-19 Nemish Agrawal

@THE TAJ MAHAL Agra, India | Road Trip 2021 Covid-19 | Nemish Agrawal
आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल खूबसूरती का नायाब उदाहरण है। इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में कराया था। गुंबदनुमा इस इमारत को जब आप सिर उठाकर देखेंगे तो ये आपको किसी अजूबे से कम नहीं लगेगी। आप जैसे—जैसे इससे दूर जाते हैं, ये आपको अपनी ओर आकर्षित करती है। यही कारण है कि इस इमारत को दुनिया के सात अजूबों में शुमार किया गया है। भव्यता के कारण 1983 में ताजम​हल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बना। वहीं इसे भारत की इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया जा चुका है। 15 वर्षों में तैयार हुआ सिर्फ गुंबद 42 एकड़ में फैले इस अद्भुत ताजमहल को बनाने के लिए करीब 20 हजार से अधिक मजदूर लगाए गए थे और 22 वर्षों (1631 - 1653) में ताजमहल बनकर पूरा हुआ। कई चरणों में इसका काम पूरा किया गया। सिर्फ गुंबद बनाने में ही 15 वर्ष लग गए थे, शेष सात वर्षों में बाकी काम पूरा किया गया। इस दौरान 1000 हाथियों से काम लिया गया था जो संगमरमर के पत्थरों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करते थे। विदेशों से बुलाए गए थे कारीगर इसे बनाने के लिए ​विदेशों से कुशल कारीगरों को बुलाया गया था। उनमें से 37 दक्ष कारीगर इकट्ठे किए गए, जिनकी देखरेख में करीब बीस हजार मजदूरों ने काम किया। शिल्पकार उस्ताद अहमद लाहौरी इसके निर्माण कार्य के प्रमुख थे। लाहौरी पर्शियन थे और उन्हें ईरान से बुलाया गया था। इसके अलावा पत्थर पर डिजाइन तराशने के लिए मध्य एशिया से कारीगर बुलाए गए। ताजमहल फ़ारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला का प्रतीक है। तीन रंग बदलता है ताजमहल इसके निर्माण में 28 किस्म के पत्थरों का प्रयोग किया गया था। ये पत्थर बगदाद, अफगानिस्तान, तिब्बत, मिश्र, रूस, ईरान आदि कई देशों के अलावा राजस्थान से मंगाए गए थे। इन पत्थरों का ही कमाल है कि ताजमहल सुबह गुलाबी, दिन में सफेद और पूर्णिमा की रात को सुनहरा नजर आता है। लकड़ी पर टिकी इमारत आप जानकर हैरान होंगे कि ताजमहल की इमारत एक लकड़ी पर बनाई गई है। इस लकड़ी को नमी की जरूरत होती है। जैसे—जैसे इसे नमी मिलती है ये और मजबूत होती है। यही कारण है कि ताजमहल का निर्माण यमुना नदी के किनारे किया गया। इसके चारों तरफ चार मीनारें बनाई गई हैं। ये मीनारें ताजमहल को संतुलन देती हैं। इन मीनारों को बाहर की तरफ हल्का सा झुकाव दिया गया है ताकि आपदा के समय ये मीनारें मकबरे पर न गिरकर बाहर की ओर गिरें। Channel link - https://www.youtube.com/channel/UC6dhtpJTxW6ER2huxZN0idA Facebook https://mobile.facebook.com/NemishAgrawalJournalist/ Instagram https://www.instagram.com/nemish_agrawal/?hl=en Twitter https://twitter.com/nemish_agrawal?lang=en linkedin https://www.linkedin.com/in/nemish-agarwal-83635b27/ Youtube https://www.youtube.com/channel/UC6dhtpJTxW6ER2huxZN0idA Google+ https://plus.google.com/1124949879656... web https://nemishagrawal.wordpress.com/ Song: Erik Lund - Summertime (Vlog No Copyright Music) Music promoted by Vlog No Copyright Music. Video Link: https://youtu.be/E338aF6QHu8

8

4
Nemish Agrawal
Subscribers
2.4K
Total Post
114
Total Views
123.2K
Avg. Views
1.2K
View Profile
This video was published on 2021-03-26 09:00:06 GMT by @Nemish-Agrawal on Youtube. Nemish Agrawal has total 2.4K subscribers on Youtube and has a total of 114 video.This video has received 8 Likes which are lower than the average likes that Nemish Agrawal gets . @Nemish-Agrawal receives an average views of 1.2K per video on Youtube.This video has received 4 comments which are lower than the average comments that Nemish Agrawal gets . Overall the views for this video was lower than the average for the profile.Nemish Agrawal #tajmahal #india #agra #travel #incredibleindia #photography #love #tajmahalindia #delhi #tajmahalpalace #travelphotography #taj #tajmahalagra #uttarpradesh #jaipur #mumbai #instagram #photooftheday #travelgram #agrafort #ig #tajmahalpictures #architecture #instagood #travelblogger #wondersoftheworld #indian #bhfyp #newdelhi #bhfyp has been used frequently in this Post.

Other post by @Nemish Agrawal