×

Sanjay Gupta's video: Adi Kailash Om Parvat yatra by road 2022 - A Journey of Life time

@Adi Kailash & Om Parvat yatra by road 2022 - A Journey of Life time
ॐ नमः शिवाय! अगर आप को कोई यात्रा सम्बंधित जानकारी चाहिए तो आप कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। जय कैलाश, भोलेनाथ की जय Adi Kailash yatra now by road via Gunji. अब तक हम मुख्य रुप से कैलाश मानसरोवर के बारें में सुनते या जानते आ रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक और कैलाश है जो की भारत में ही है और उसे कैलाश के समान ही दर्जा प्राप्त है। यहां पहुंचना भी इतना मुश्किल नहीं और खर्चा भी श्री कैलाश मानसरोवर की अपेक्षा बेहद कम, और वह है आदि कैलाश। यह पंच कैलाश में से एक है.. आदि कैलाश को छोटा कैलाश भी कहा जाता है। आदी कैलाश में भी कैलाश के समान ही पर्वत है। मानसरोवर झील की तर्ज में पार्वती सरोवर है। आदि कैलाश के पास गौरीकुंड है। कैलाश मानसरोवर की तरह ही आदी कैलाश की यात्रा भी अति दुर्गम यात्रा मानी जाती है। आदि कैलाश जिसे छोटा कैलाश के नाम से भी जाना जाता है, तिब्बत स्थित श्री कैलाश मानसरोवर की प्रतिकृति है। विशेष रूप से इसकी बनावट और भौगोलिक परिस्थितियां इस कैलाश के समकक्ष ही बनाती हैं। प्राकृतिक सुंदरता इस क्षेत्र में पूर्ण रूप से फैली हुई है। लोग यहां आकर आपार शांति का अनुभव करते हैं। यहां भी कैलाश मानसरोवर की भांति आदि कैलाश की तलहटी में पार्वती सरोवर है जिसे मानसरोवर भी कहा जाता है। इस सरोवर में कैलाश की छवि देखते ही बनती है। सरोवर के किनारे ही शिव और पार्वती का मंदिर है। साधु - सन्यासी तो इस तीर्थ की यात्रा प्राचीन समय से करते रहे हैं, किन्तु आम जन को इसके बारे में तिब्बत पर चीनी कब्ज़े के बाद पता चला। पहले यात्री श्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते थे, किन्तु जब तिब्बत पर चीन ने अधिकार जमा लिया तो कैलाश की यात्रा लगभग असंभव सी हो गयी। तब साधुओं ने सरकार और आम जन को आदि कैलाश की महिमा के बारे में बताया और उन्हें इसकी यात्रा के लिए प्रेरित किया। इस क्षेत्र को ज्योलिंगकॉन्ग के नाम से भी जाना जाता है। वैसे एक कथा यह भी है इस स्थान के बारे में की जब महादेव कैलाश से बारात लेकर माता पार्वती से विवाह करने आ रहे थे तो यहां उन्होंने पड़ाव डाला था। एक लम्बे सफ़र के बाद जब आप इस जादुई दुनिया में प्रवेश करते हैं तब आपको अनुभूति होगी की आखिर महादेव ने इस स्थान को अपने वास के लिये क्यों चुना। प्रकृति की अनुपम कृति में भारत का मुकुट हिमालय, अपनी अदभुत सौन्दर्यता व रहस्यमय कृतियों का भंडार है। चारों दिशाओं में फैली भू-लोकि हरियाली और कल-कल छल-छल करते झरने, चहचहाती चिड़ियां और चमकती हुई हिमालय श्रृखंलाए सम्पूर्ण प्रकृति से परिपूर्ण हिमालय को सर्मपित है जो कैलाश वासी शिव का प्रिय स्थल है। यहां भगवान शिव व माता पार्वती निवास करते है। जिनके स्वरूप की, समस्त शास्त्रों व वेदों में यथावत पुष्टी की गयी है। ओम पर्वत पृथ्वी पर आठ पर्वतों पर प्राकृतिक रूप से ॐ अंकित हैं जिनमे से एक को ही खोजा गया हैं और वह यही ॐ पर्वत हैं, इस पर्वत पर बर्फ इस तरह पड़ती हैं की ओम का आकार ले लेती हैं आदि कैलाश यात्रियों को पहले गूंजी पहुचना पड़ता हैं। यहां से वे ॐ पर्वत के दर्शन करने जाते हैं। उसके बाद वापस गूंजी आकर, आदि कैलाश की ओर प्रस्थान करते हैं। ॐ पर्वत की इस यात्रा के दौरान हिमालय के बहुत से प्रसिद्ध शिखरों के दर्शन होते हैं। पार्वती सरोवर और गौरीकुंड में स्नान का विशेष महत्व बताया जाता है। पार्वती सरोवर में यात्रियों द्वारा स्नान करने के बाद यात्री गौरी कुंड पहुंचकर यात्रा वापसी करती हैं। वापसी के वक्त यह यात्री दल नांभी में एक होम स्टे कर कालापानी नांभीडांग होते हुए ओम पर्वत के दर्शन करने पहुंचता है। फिर इसी रूट से दल रिटर्न होकर धारचूला पहुंचता है। दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर - जहां हजारों साल पहले से बसे हैं भगवान शिव Uncaria by Espionage | https://soundcloud.com/jelwooddj Music promoted by https://www.chosic.com/ Creative Commons Attribution 3.0 Unported License https://creativecommons.org/licenses/by/3.0/ Adi Kailash tour package, Adi Kailash by road, Adi Kailash Om parvat, Om parvat tour, Adi Kailash yatra, Adi kailash temple, kmvn adi kailash yatra, Adi Kailash yatra cost, Adi Kailash yatra dates 2022, adi kailash yatra 2022 adi kailash yatra delhi to adi kailash yatra adi kailash journey to adi kailash new road to adi kailash new road to om parvat om parvat video om parvat yatra adi kailash trek adi kailash uttarakhand adi kailash om parvat trek om parvat uttarakhand delhi to om parvat adi kailash 2022 adi kailash om parvat travel guide parvati sarovar adi kailash gauri kund

20

2
Sanjay Gupta
Subscribers
4.1K
Total Post
111
Total Views
178.9K
Avg. Views
2.8K
View Profile
This video was published on 2021-07-24 11:34:23 GMT by @Sanjay-Gupta on Youtube. Sanjay Gupta has total 4.1K subscribers on Youtube and has a total of 111 video.This video has received 20 Likes which are lower than the average likes that Sanjay Gupta gets . @Sanjay-Gupta receives an average views of 2.8K per video on Youtube.This video has received 2 comments which are lower than the average comments that Sanjay Gupta gets . Overall the views for this video was lower than the average for the profile.Sanjay Gupta #adikailash #devbhoomi #uttrakhandtours #omparvat #kailash #mahadev #shiva #bholenath #mahakal #kedarnath #harharmahadev #travelling #bhole #rudra #himalayas #shankar #adiyogi #mountains #lordshiva #shiv #omnamahshivaya #shivshankar #bholebaba #mahakaal #travel #trekking #jaimahakal #amarnath #mahadeva #shambhu Uncaria has been used frequently in this Post.

Other post by @Sanjay Gupta