×

Shemaroo Bhakti's video: Sita Ram Vivah Full Song Ram Sita Swaymvar Suresh Wadkar Govind P Saraswati

@सीता राम विवाह गीत | Sita Ram Vivah Full Song | Ram Sita Swaymvar | Suresh Wadkar|Govind P Saraswati
सीता राम विवाह गीत | Sita Ram Vivah Song | Ram Sita Swaymvar | Suresh Wadkar | Govind P Saraswati Song - Sita Raam Vivah Geet Singer - Suresh Wadkar Lyricist - Raman Dwivedi Song Lyrics श्री सीताराम विवाह कथा चौपाई सीय राममय सब जग जानी। करउँ प्रणाम जोरि जुग पानी॥ सीताराम चरण रति मोरे । अनुदिन बढ़उँ अनुग्रह तोरे॥ मुखड़ा प्रेम मुदित मन से सुनिए सियाराम विवाह कहानी रामायण की अमर कथा ये अनुपम दिव्य सुहानी अंतरा: १ मिथिला में श्रीरामचन्द्र ने शिव के धनुष को तोड़ा. पूरी कर दी जनक प्रतिज्ञा सिया से नाता जोड़ा. जनक ने लग्न पत्रिका दे कर दूत अवधपुर भेजा. निज पुत्री के ब्याह का तक्षण हर सामान सहेजा. अगहन मास के शुक्ल पक्ष की सुभग पंचमी प्यारी शुभदिन-तिथि-शुभ लग्न मुहूर्त परम सुमंगलकारी प्रेम मुदित मन से सुनिए सियाराम विवाह कहानी. रामायण की अमर कथा ये अनुपम दिव्य सुहानी. अंतरा:२ नगर नगर और डगर डगर में वन्दनवार लगे थे. रंग- बिरंगी दीपशिखा से सब घर- द्वार सजे थे. मिथिलापुर के राजभवन में बजी सुघर शहनाई. उत्साहित थे नगरनिवासी चहुँदिशि खुशियाँ छाई. तीन-लोक और दसों-दिशा के देव-दनुज सब आए. अवधपुरी से दशरथ जी बारात जनकपुर लाए. जनक ने जाकर जनवासे में की स्वागत अगवानी. धन्य हुई मिथिला की धरती धन्य हुई राजधानी. प्रेम मुदित मन से सुनिए सियाराम विवाह कहानी. रामायण की अमर कथा ये अनुपम दिव्य सुहानी. अंतरा:३ ढोल नगाड़े दुन्दुभि के संग पंडित वेद उच्चारे. मंगलम भगवान विष्णुः, मंगलम गरुड़ध्वज। मंगलम पुण्डरी काक्षः, मंगलम तनो हरिः॥ तब जनवासे से बरात पहुंची विदेह के द्वारे. द्वारचार मंगलाचरण की विधियाँ सभी निभाई. तब विवाह बंधन में बंधने की शुभ बेला आई. सिया राम, मांडवी भरत अरु श्रुतकीर्ति रिपुसदन. संग शोभित उर्मिला लक्ष्मण मनहर दिव्य अनूपम. ज्यों शिव-विष्णु और ब्रह्मा संग उमा-रमा-ब्रह्माणी. दुलहा गुणनिधान थे चारों दुलहन शुभ गुणखानी. प्रेम मुदित मनसे सुनिए सियाराम विवाह कहानी. रामायण की अमर कथा ये अनुपम दिव्य सुहानी. अंतरा:४ सप्तपदी और पाणिग्रहण की रीत पूर्ण कर लीन्ही. फिर चारों दंपति ने अग्नि को सात भांवरी दीन्ही. सात भांवरें सात जनम की सात प्रतिज्ञा पूरी. इक इक कर के पूरी हो गई हर इक रस्म ज़रूरी. ब्याह हुआ संपन्न जगत में गूँज उठे जयकारे. जयति जयति मिथिलेशदुलारी जय अवधेश दुलारे. दशरथ और जनक की जय जय शरयू कमला पानी. जय जय अवधपुरी जगपावनि जय मिथिला वरदानी. प्रेम मुदित मनसे सुनिए सियाराम विवाह कहानी. रामायण की अमर कथा ये अनुपम दिव्य सुहानी. अंतरा:५ चारों दुलहा चारों दुलहन कोहबर जाय पधारे. सखियों के संगमें विनोद के कुछ पल सभी गुजारे. राम कलेवा को पहुंचे तब सब मिथिला की नारी. राम की माओं को गिन गिनकर देने लागी गारी. तब सीता की माता ने चारों बहनों को बुलाया. पत्नी पुत्रवधू के संग संग नारी धरम सिखाया. सुखदायिनि लज्जा नारी की मर्यादा कल्याणी. सास-ससुर-पति की सेवा से कभी न होवे हानी. प्रेम मुदित मनसे सुनिए सियाराम विवाह कहानी. रामायण की अमर कथा ये अनुपम दिव्य सुहानी. अंतरा:६ परछन किया सुनैना ने सखियों ने मंगल गाया. इसके बाद विदाई का अति भावुक अवसर आया. तड़प उठा दिल फटा कलेजा झरझर आंसू बरसे. बिटिया भई पराई हाय रे मात पिता के घर से. सीताराम विवाह की पावन कथा सुने जो गावे. पति-पत्नी निष्ठा से सदैव दंपति धर्म निभावे. सुखको-दुखको हित-अनहित को आवश्यक अनुमानी. है अनुभव प्रत्यक्ष रमन का साक्षी हैं शंभु भवानी. प्रेम मुदित मनसे सुनिए सियाराम विवाह कहानी. रामायण की अमर कथा ये अनुपम दिव्य सुहानी. इति शुभम अपने दिन को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए सब्सक्राइब कीजिये और अपने मित्र परिवार के साथ शेर कीजिये| 🔔 SUBSCRIBE NOW: https://www.youtube.com/@ShemarooBhakti Top Shree Ram Bhajans Chaupaiya and Aartis रामायण की चौपाईयां -    https://youtu.be/qgyThQOpuBY सिया रामजी की आरती - https://youtu.be/pSVvrl_sHRw जागिये रघुनाथ कुंवर -      https://youtu.be/fLfCZn2n_SA नगरी हो अयोध्या सी -      https://youtu.be/_eSjQAIIdjI भये प्रगट कृपाला -           https://youtu.be/Cb6gbtqeyVY Follow Us On - Facebook : https://www.facebook.com/ShemarooBhakti X : https://twitter.com/ShemarooBhakti Instagram : https://www.instagram.com/shemaroobhakti Whatsapp : https://whatsapp.com/channel/0029VaAErjH0rGiQYIXWqc18

103

16
Shemaroo Bhakti
Subscribers
12M
Total Post
4.9K
Total Views
307.7M
Avg. Views
358.6K
View Profile
This video was published on 2024-04-03 07:00:00 GMT by @Shemaroo-Bhakti on Youtube. Shemaroo Bhakti has total 12M subscribers on Youtube and has a total of 4.9K video.This video has received 103 Likes which are lower than the average likes that Shemaroo Bhakti gets . @Shemaroo-Bhakti receives an average views of 358.6K per video on Youtube.This video has received 16 comments which are lower than the average comments that Shemaroo Bhakti gets . Overall the views for this video was lower than the average for the profile.Shemaroo Bhakti #siyaram #sitaramvivah #sureshwadkar has been used frequently in this Post.

Other post by @Shemaroo Bhakti