×

Spiritual Bhajans's video: -

@नॉन स्टॉप हनुमान चालीसा पाठ से मन को शांति और शक्ति मिलती है - जय हनुमान ज्ञान गुण सागर
{ नॉन स्टॉप हनुमान चालीसा पाठ से मन को शांति और शक्ति मिलती है - जय हनुमान ज्ञान गुण सागर } Non Stop Hanuman Chalisa recital gives peace and strength to the mind - Jai Hanuman Gyan Gun Sagar जो लोग किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं या फिर किसी अज्ञात भय ने उन्हें घेर रखा है वे शनिवारऔर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और संभव हो तो हनुमान जी को चोला चढ़ाएं. हनुमान चालीसा का पाठ मन को शांति और बल प्रदान करता है. हनुमान चालीसा की एक- एक चौपाई को मंत्र के समान मना गया है. मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए हनुमान चालीसा का पाठ रामवाण हैं. हनुमान जी की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. मन को शांति मिलती है. हनुमान जी की पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी राहत मिलती है. शनिवारऔर मंगलवार को हनुमान जी का दिन माना जाता है. इस दिन व्रत रखने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली का आर्शीवाद प्राप्त होता है. रामभक्त हनुमान की पूजा करने से प्रभु श्रीराम भी प्रसन्न होते हैं. हनुमान चालीसा का पाठ करते समय ध्यान रखें ये बातें रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद लाल धोती पहनकर हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। जिस आसन पर बैठकर पाठ करें वो ऊनी होना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करने से पहले प्रतिमा के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं, उसके बाद ही पाठ करना शुरू करें। कम से कम 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। बिना नहाए या अस्वच्छ अवस्था में कभी हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए, इससे दोष लगता है। दोहा श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।। बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।। चौपाई जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर।। रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।। महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी।। कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा।। हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। कांधे मूंज जनेऊ साजै। संकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग बन्दन।। विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर।। प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया।। सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा।। भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे।। लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।। रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।। सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।। सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा।। जम कुबेर दिगपाल जहां ते। कबि कोबिद कहि सके कहां ते।। तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा।। तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना। लंकेस्वर भए सब जग जाना।। जुग सहस्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू।। प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।। दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।। राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे।। सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डर ना।। आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हांक तें कांपै।। भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै।। नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।। संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।। सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा। और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै।। चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा।। साधु-संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे।। अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता।। राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा।। तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम-जनम के दुख बिसरावै।। अन्तकाल रघुबर पुर जाई। जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।। और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।। संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।। जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।। जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई।। जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा।। तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।। दोहा पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।। Title - Hanuman Chalisa Singer - Avijit Das Lyricist: Traditional Album - Sublime Bhajans Vol - 10 MUSIC COMPOSERS - Avijit Das Do comment and share the video with your loved ones. Like us on Facebook - https://goo.gl/6iTD6R Follow us on Instagram - https://goo.gl/pkp6oV Find us on in Pinterest - https://goo.gl/f9EgHN Click Below for More Peaceful & Religious Music Videos :-https://goo.gl/c7rpLb * The spiritual nature of music cannot be defined by religion, culture or genre * Music and spiritual life go together; one complements the other * Music is the mediator between the spiritual and the sensual life. Spiritual Bhajans for life the best destination for #हनुमानचालीसा #बजरंगबली #हनुमान

124

11
Spiritual Bhajans
Subscribers
0.9M
Total Post
1K
Total Views
3.8M
Avg. Views
9.4K
View Profile
This video was published on 2020-07-18 04:45:13 GMT by @Spiritual-Bhajans on Youtube. Spiritual Bhajans has total 0.9M subscribers on Youtube and has a total of 1K video.This video has received 124 Likes which are lower than the average likes that Spiritual Bhajans gets . @Spiritual-Bhajans receives an average views of 9.4K per video on Youtube.This video has received 11 comments which are higher than the average comments that Spiritual Bhajans gets . Overall the views for this video was lower than the average for the profile.Spiritual Bhajans #हनुमानचालीसा #hanumanbhajans #hanuman #hanumansongs #bhajan #hanumanbhajan #rama #hanumanchalisa #बजरंगबली #हनुमान #SpiritualBhajans has been used frequently in this Post.

Other post by @Spiritual Bhajans