×

UTTARKHAND DARSHAN's video: PANDAV NIRTYA I culture of Uttarakhand

@PANDAV NIRTYA I culture of Uttarakhand
उत्तराखण्ड राज्य पूरे भारतवर्ष में देवभूमि के नाम से जाना जाता है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमनोत्री के दर्शन करने हजारो यात्री हर साल चारो धामों के कपाट खुलते ही देवभूमि चले आते हैं। और देवभूमि के विहगम्य दृष्यों पर मोहित होकर हर साल उत्तराखण्ड आने का मन बना लेते हैं। उत्तराखण्ड में इन चारों धामों के अलावा भी बहुत से मंदिर हैं, जिनकी अपनी एक एतिहासिक और खास पहचान है एवं उत्तराखण्ड में तमाम लोकनृत्यों का भण्डार है। गढ़वाल क्षेत्र में होने वाला खास लोकनृत्य पाण्डव नृत्य है। पाण्डव नृत्य के बारे में हम सब के मन में तमाम सवालों को जानने की उत्सुकता सामने आती है। कि आखिर पाण्डव नृत्य क्या होता है? और पाण्डव नृत्य का गढ़वाल की भूमि से क्या संबध है? और पाण्डव नृत्य में किस प्रकार का नृत्य होता है? पाण्डव नृत्य के बारे में प्रचलित मान्यताएॅ हैं कि महाभारत के युद्ध समाप्त होने के बाद, पाण्डवों को वेदव्यास मुनी ने कहा कि तुमसे इस युद्ध मंे बहुत से पाप हो गए हैं। जैसे कुल हत्या, गौत्र हत्या, ब्रहम हत्या क्योंकि पाण्डव और कौरव एक ही कुल के थे। और इन पापों से मुक्ती पाने के लिए पाण्डवों को भगवान शिव की शरण में भेजा। और कहा कि शिव भगवान ही तुम्हें पापों से मुक्ती दिला पाएगें। भगवान शिव की खोज में पॅाच्चों पाण्डव कैलाश पर्वत की ओर चल पड़ते हैं। भगवान शिव पाण्डवों को उनके द्वारा किए गए पापों से मुक्ति नहीं देना चाहते थे। इस लिए भगवान शिव पाण्डवों से बचने के लिए केदारनाथ चले जाते हैं। पाण्डव भगवान शिव की खोज में केदारनाथ आते हैं। और शिव भगवान केदारनाथ में पाण्डव से बचने के लिए महिष का रूप धारण कर लेते हैं। लेकिन भीम शिव भगवान को महिष के रूप में पहचान लेता है और जैसे ही महिष के पास जाता है भगवान शिव खुद को महिष के रूप में धरती में समा लेते हैं। केदार का अर्थ दलदल भूमि भी होता है। पौराणिक मान्यता है कि केदानाथ में धरती में समाविष्ट होकर भगवान शिव का सिर पशुपतिनाथ नेपाल में प्रकट हुआ। जबकी शरीर के अन्य भाग जैसे- नाभी मद्दमहेश्वर में, भुजाएॅ तुंगनाथ में, पृष्ठ भाग केदारनाथ में, जटा कल्पनाथ में एवं मुख रूद्रनाथ में प्रकट हुए। उत्तराखण्ड में ये पाचों तीर्थ – केदारनाथ, कल्पनाथ, रूद्रनाथ, तुंगनाथ एवं मद्दमहेश्वर पच्च केदार के नाम से जाने जाते हैं। मान्यता है कि पाण्डवों ने केदारनाथ में शिव भगवान के पृष्ठ भाग की पूजा अर्चना की और एतिहासिक केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया। और इसी तरह पूजा अर्चना करके शिव भगवान के अन्य भागों की पूजा अर्चना करके मंदिरों का निर्माण किया। इसके बाद पाण्डव और द्रौपदी मोक्ष प्राप्ती के लिए स्वर्गारोहनी के लिए निकल पड़तें हैं। स्वर्गारोहनी बद्रीनाथ धाम से आगे है। स्वार्गारोहनी जाते हुए द्रौपदी ने भीम पुल नामक स्थान पर प्राण त्याग देती है। नकुल ने लक्ष्मीवन नामक स्थान पर एवं सहदेव ने सहस्त्रधारा नामक स्थान पर प्राण त्याग दिए। इसके बाद चलते चलते अर्जुन ने चक्रतीर्थ में और भीम ने संतोपंथ में अपने प्राण त्याग दिए। केवल युधिष्ठर स्वर्गारोहनी पहुंचते हैं। युधिष्ठर के साथ कहतें हैं कि एक स्वांग भी होता है। स्वर्ग से पुष्पक विमान में एक दूत आता है। और युधिष्ठिर स्वर्ग चले जाते हैं। पाण्डवों ने इस अंतिम यात्रा के बाद, विशेष रूप से गढ़वाल क्षेत्र के लोगों पर आलोकिक शक्तियों का प्रभाव फैला दिया। और इस प्रभाव के कारण यहाॅ के जनमानस पर अवतरित होने लगे। और गढ़वाल के जनमानस ने पाण्डवों के आलोकिक प्रेम मानकर पाण्डव नृत्य शुरू कर दिया। आज भी पाण्डव नृत्य का प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से यहॉ विधामान है जो पाण्डवों के गढ़वाल क्षेत्र से विशेष प्रेम को प्रदर्शित करता है। पाण्डव नृत्य का विश्लेषण करने के लिए रूद्रप्रयाग जिले के तल्लानागपुर क्षेत्र के बोरा गांव का अघ्ययन किया कि आखिर पाण्डव नृत्य का आयोजन किस प्रकार होता है। लगभग हजार के आसपास इस गांव की आबादी है। और आस पास के गावों में भी पाण्डव नृत्य का आयोजन होता है। पाण्डव नृत्य का आयोजन नवंबर और दिसंबर के मध्य किया जाता है।

4

3
UTTARKHAND DARSHAN
Subscribers
9.5K
Total Post
137
Total Views
1.8M
Avg. Views
35.3K
View Profile
This video was published on 2017-07-23 15:24:06 GMT by @Unpublished-Uttarakhand on Youtube. UTTARKHAND DARSHAN has total 9.5K subscribers on Youtube and has a total of 137 video.This video has received 4 Likes which are lower than the average likes that UTTARKHAND DARSHAN gets . @Unpublished-Uttarakhand receives an average views of 35.3K per video on Youtube.This video has received 3 comments which are lower than the average comments that UTTARKHAND DARSHAN gets . Overall the views for this video was lower than the average for the profile.

Other post by @Unpublished Uttarakhand