×

Webdunia Hindi's video: Chandrayaan 3 Launch: 23 3

@Chandrayaan 3 Launch: 23 अगस्त को होगी चंद्रयान 3 की सबसे बड़ी चुनौती, जानिए कैसे
भारत के लिए अद्भुत, अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक पल था जब शुक्रवार को चंद्रयान-3 ने चांद की ओर उड़ान भरी। इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ के मुताबिक चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर किए जाने की योजना है। सॉफ्ट लेंडिंग में सफलता मिलते ही भारत अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। साथ ही इस तरह का कीर्तिमान रचने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और सरलता को सलाम करता हूं! इसरो के वैज्ञानिकों ने कहा कि वांछित ऊंचाई पर पहुंचने के बाद लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के लिए उतरना शुरू कर देगा। ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ अभियान का सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण हिस्सा है। लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बाद इसके भीतर से रोवर बाहर निकलेगा और चंद्र सतह पर घूमते हुए अपने उपकरण एल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर की मदद से अन्वेषण कार्य को अंजाम देगा। यह चंद्र सतह की रासायनिक संरचना और खनिज संरचना के बारे में समझ बढ़ाने संबंधी कार्य करेगा। इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने कहा कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अभियान सही लक्ष्य की ओर है और उम्मीद है कि मिशन सफल होगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता मानव को अंतरिक्ष में भेजने की भारत की योजना को बढ़ावा देगी। अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en

97

2
Webdunia Hindi
Subscribers
2.3M
Total Post
26.6K
Total Views
2.6M
Avg. Views
8.2K
View Profile
This video was published on 2023-07-15 20:04:08 GMT by @Webdunia-Hindi on Youtube. Webdunia Hindi has total 2.3M subscribers on Youtube and has a total of 26.6K video.This video has received 97 Likes which are higher than the average likes that Webdunia Hindi gets . @Webdunia-Hindi receives an average views of 8.2K per video on Youtube.This video has received 2 comments which are lower than the average comments that Webdunia Hindi gets . Overall the views for this video was lower than the average for the profile.Webdunia Hindi #isro #chandryan #india #chandrayaan3 #mission #chandryaan3 #chandrayaan3launch #isro #isronews #pmmodi has been used frequently in this Post.

Other post by @Webdunia Hindi